Beauy tips : मेहंदी लगाने के बाद बाल हो जाते हैं रूखे, तो इन चीजों को लगाएं।

hhhh

v

कम उम्र में ही आज के समय में लड़के-लड़कियों के बाल सफेद होने लगते हैं। हर कोई मेहंदी या रंग लगाने लगता है. इनके इस्तेमाल से बाल रूखे हो जाते हैं। बहुत से लोग पैक मेहंदी या रंग लगाते हैं, तो बाल रूखे हो जाते हैं। ऐसे समय में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडीशनर करना भी बेहद जरूरी है। हम अब आपको बताते हैं कि मेहंदी लगाने के बाद बालों की देखभाल कैसे करें।

vvv

मेहंदी में आंवला पाउडर और दही मिलाएं- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि आप मेहंदी लगाती हैं तो जिसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिलाएं. जिसके अलावा दही या अंडे की एक चीज मिलाने से भी फायदा होता है और बाल सूखते भी नहीं हैं। आप मेहंदी में आंवला तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।

 

केला होगा फायदेमंद- केला सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। मुलायम बालों के लिए केले का हेयर मास्क लगाना चमत्कारी असर दिखाता है। जिसके लिए सबसे पहले एक केला, एलोवेरा और कोई भी हेयर ऑयल मिलाकर बालों में आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

vvv

अंडा, सिरका और जैतून का तेल- बता दे की, बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए भी यह नुस्खा कारगर है। जिसके लिए सबसे पहले अंडे की सफेदी में जैतून का तेल, शहद, नींबू का रस और सिरका मिलाकर एक पैक बना लें और इसे 20 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।

दही हेयर मास्क- मेहंदी लगाने के बाद बालों का रूखापन दूर करने के लिए आप दही लगा सकती हैं। दही लगाने से रूखेपन के साथ-साथ डैंड्रफ से भी राहत मिल सकती है। जिसके लिए एक कटोरी दही में दो चम्मच जैतून का तेल या नारियल का तेल मिलाएं और फिर इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। अब दही के इस पैक को करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में शैंपू से धो लें।

From around the web