Beauty tips - डार्क सर्कल्स, थकान और आंखों के सूखेपन से राहत पाने के लिए लगाएं कूलिंग जेल आई मास्क

g
राहत पाने के लिए हमारी आंखें कोशिश कर रही हैं, क्योंकि उन्हें दिन भर काम करना पड़ता है। दिन भर फोन और लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों की नजर लंबे समय तक स्क्रीन पर रहती है। कई बार उन्हें ड्राई आई की समस्या भी हो जाती है। यदि आप अपनी आंखों का ख्याल नहीं रखते हैं तो डार्क सर्कल, थकावट, सूखापन आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप कूल मास्क लगाकर आंखों को राहत दे सकते हैं।

ड्राई आई की समस्या को कम करने के लिए- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, कई लोगों को ड्राई आई की समस्या होती है और ऐसा तब होता है जब आंखों से नमी खत्म हो जाती है। आपको जब भी इस तरह की समस्या हो तो सबसे पहले आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। यदि आप जेल आई मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको तुरंत ही कुछ राहत मिल जाएगी।

 z

 सिर दर्द से राहत- स्क्रीन पर लगातार देखने से न सिर्फ आंखें प्रभावित होती हैं बल्कि दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है। आपके कई बार सिर में दर्द होने लगता है और ऐसे में आप रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं। सोते समय ठंडे आई मास्क का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों को आराम मिलता है और सिरदर्द भी ठीक हो जाता है।

 

आंखों के नीचे के क्षेत्र को आराम दें - बता दे की,कूल आई मास्क लगाकर आप राहत पा सकते हैं। यह त्वचा को ठीक होने में मदद करता है और एक ठंडा आई मास्क लगाने से एक रात में आपकी आंखों की जलन और लाली दूर हो जाएगी।

आंखों के दर्द को कम करने के लिए- आंखों के दर्द या सिरदर्द की समस्या में कूल जेल आई मास्क मददगार साबित हो सकता है। आप इस आई मास्क को कुछ देर आंखों पर लगाएं, इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।

आंखों की सूजन कम करने के लिए- यदि आंखों में सूजन है या फिर पिंपल निकल आए हैं तो आप इस आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इससे आपको सूजन और दर्द दोनों में आराम मिलेगा।

zzzzzzz

ऐसे करें इस्तेमाल कूल जेल आई मास्क- इसके लिए कूल जेल आई मास्क लगाने से पहले आंखों को पानी से साफ कर लें। आंखों में किसी भी तरह का मेकअप प्रोडक्ट नहीं होना चाहिए। इस आई मास्क का उपयोग करते समय अपनी आंखें बंद रखें और इसे अपनी आंखों पर 5 मिनट से ज्यादा न रखें।आप अपनी आंखों पर इस्तेमाल होने वाले जेल आई मास्क को कभी भी किसी और के साथ शेयर न करें। जिसके अलावा अगर मास्क का जैल लीक हो रहा है तो समझ लें कि अब इसे बदलना होगा।

From around the web