Shahid Kapoor-Kiara Advani ने किया कबीर सिंह की सॉन्ग पर एंट्री, क्या आने वाली है कबीर सिंह-2 ?
Wed, 22 Jun 2022

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही फैंस को खूब एंटरटेन किया था।
फिल्म की रिलीज को तीन साल पूरा हो चुके है लेकिन इस बीच कियारा और शाहिद फिर साथ दिखे और कबीर सिंह के सांग के साथ एक रील भी शेयर की है बता दें रील देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कबीर सिंह-2 में फिर दोनों साथ नजर आ सकते है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहले कियारा आडवाणी की एंट्री होती है और फिर शाहिद कपूर नजर आते हैं। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी साथ में एक खूबसूरत बैकग्राउंड वाली रोशन सी लोकेशन पर एक दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हैं।