Mika Singh की बहन बन शो में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, लड़कियों को दिया ये चैलेंज, देखिए वीडियो
Wed, 22 Jun 2022

सिंगर मीका सिंह का शो स्वंयवर मीका दी वोहटी की शुरुआत हो गई है इस बीच शो की प्रीमियर नाइट में कपिल शर्मा, दलेर मेंहदी, अभिषेक और स्टार भारत के शो के सितारे नजर आए वहीं शो में हसीनाएं मिका को रिझाने आई है।
इस बीच टेलीविजन की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी मीका के शो में नजर आई लेकिन दिव्यांका मीका की बहन बनकर शो में पहुंची और हसीनाओं को चैलेंज देती नजर आई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
बता दें कि शो की शुरुआत के साथ ही दो हसीनाओं ने मीका का दिल जीत लिया है और इसके बदले में मीका ने उन्हें प्यार का नजराना के रूप में कंगन पहनाया है।