Bollywood Gossip: 

पति ने ठुकराया तो पिता ने थामा हाथ, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तलाक के बाद रहती हैं अपने पापा के घर

 

बेटी पराया धन होती है।’ इस कहावत के बारें में आपने सुना ही होगा। एक निश्चित उम्र तक बेटी अपने पिता के घर रहती है और शादी के बाद अपने पति के यहाँ चली जाती है। यह रीति पूरी दुनिया में है। हर एक लड़की के भाग्य में यह होता है। कभी-कभी जब लड़की को कोई दिक्कत होती है तो वह अपने पिता के घर आती है। मसलन अगर उसका पति के साथ झगड़ा होता है तो वह अपने मायके यानि की पिता के घर आती है।

वैवाहिक शादी में तलाक का फैसला बहुत बड़ा होता है। तलाक के बाद भी लड़की अपने पिता के घर ही आकर रहती है। यह आम लड़की से लेकर ख़ास लड़की सबके साथ होता है। आज हम 5 ऐसी लेडीज सेलिब्रिटी के बारें में, जिन्हें तलाक के बाद अपने पिता के घर पर आकर रहना पड़ा, बताने जा रहे हैं।

1- सौंदर्या


तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की दो बेटी है सौदर्या और ऐश्वर्या हैं। ऐश्वर्या की शादी अभिनेता धनुष के साथ हुई है। दोनों बहुत ही हैप्पी कपल हैं। वहीं सौंदर्या का तलाक हो चुका है। सौंदर्या का तलाक सन्न 2017 में हो गया था। तलाक के बाद वह अपने पिता के साथ रहने लगी थी। हालांकि अब सौंदर्या ने दूसरी शादी कर ली है।

2- पूजा बेदी


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला से साल 2013 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अपने पिता कबीर खान के घर पर आकर रहने लगी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि पूजा बेदी के पिता कबीर खान का तीन बार तलाक हो चुका है। उन्होंने चौथी शादी की है। हाल ही में पूजा की बेटी इलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान के साथ ‘जवानी जानेमन’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

3- करिश्मा कपूर


‘लोलो’ यानि कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का साल सन्न 2016 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अब अपने पिता रणधीर कपूर के घर पर रह रही हैं। उनके बच्चे भी उन्ही के साथ रहते हैं। करिश्मा और उनकी बहन करीना कपूर अक्सर साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने सन्न 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी।

4- सुनैना रोशन


ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की पहली शादी आशीष सोनी के साथ हुई थी। लेकिन साल सन्न 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने सन्न 2009 में मोहन नागर से दूसरी बार शादी की। हालांकि सुनैना का मोहन के साथ भी तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने फिर कभी शादी नहीं की। वह अपने पिता राकेश रोशन के साथ रहती हैं।

5- सुजैन खान


ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक समय बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते थे। लेकिन जब मीडिया को खबर लगी कि दोनों तलाक ले रहे हैं तो पूरा बॉलीवुड दंग रह गया। 2014 में दोनों ने तलाक लिया। दोनों ने तलाक की वजह पर्सनल बताई थी लेकिन सबको जगजाहिर था कि कंगना के साथ ऋतिक के अफेयर की वजह से दोनों के बीच दूरियां आयी थी।


 
दोनों के दो बेटे हैं। दोनों बेटे अपने पिता ऋतिक के साथ ही रहते हैं जबकि सुजैन अपने पिता संजय खान के साथ रहती हैं। हॉलिडे के दौरान सुजैन भी ऋतिक के साथ बच्चों संग वैकेशन पर जाती हैं।