Bollywood fashion: शादी के बाद साड़ी में ऐसा लुक अपनाएगी करिश्मा, जानिए कब करेगी शादी?

 

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच फैंस यह जानने के लिए भी बेताब हैं कि एक्ट्रेस शादी के बाद साड़ी में कैसी दिखेंगी। ऐसे में हम आपको करिश्मा के कुछ साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आप ऊपर की स्लाइड में करिश्मा तन्ना का साड़ी लुक देख सकते हैं।

साड़ी में करिश्मा तन्ना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसका सबूत है उनकी ये तस्वीरें जो आपको उनका दीवाना बना देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह भी बताया जा रहा है कि शादी की रस्में 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।


 
वही रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक दूसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक महिला मित्र के जरिए हुई थी। फिर शुरू हुई दोस्ती, फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। करिश्मा तन्ना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। करिश्मा तन्ना बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। शो की वजह से ही वह उपेन पटेल के करीब आईं। हालांकि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए।