IPL2022: IPL के इतिहास के वो भारतीय खिलाड़ी जो शतक से चूके, 99 पर हुए आउट, देखिए वो 4 नाम

 
आईपीएल का अपना एक इतिहास रहा है लेकिन हम बात कर रहे है उन बल्लेबाजों पर जिनपर सबसे ज्यादा उम्मीद टिकी होती है क्रिकेट करियर में कोई बल्लेबाज नहीं चाहेगा की वो 99 के रन पर आउट हो जाए जब वो अपना शतक पूरा करने वाला हो क्योंकि शतक हर बल्लेबाज का सपना होता है लेकिन IPL में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी है जिसका ये सपना पूरा नहीं हुआ उन्हे 90 या फिर 99 जैसे रन प आउट होने पड़ा है आइए जानते है वो खिलाड़ी
विराट कोहली
साल 2013 में विराट कोहली 99 में आउट हो गए थे। IPL इतिहास में 99 में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही थी। बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली से था और विराट कोहली पारी की अंतिम गेंद पर 99 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे।
पृथ्वी शॉ
साल 2019 के IPL में शॉ 99 रन पर आउट हुए थे। दिल्ली का मुकाबला कोलकाता के साथ था। लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 99 के स्कोर पर शॉ ने अपना कैच दिनेश कार्तिक को दिया था। 
ईशान किशन
किशन को इस बार मुंबई ने बड़ी रकम में खरीदा था। साल 2020 में मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने बैंगलोर के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी। किशन की इस पारी की बदलौत मैच सुपर ओवर में गया था। किशन ने अपनी इस पारी में 6 छक्के लगाए थे।
रुतुराज गायकवाड़
IPL 2022 में हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ 99 के स्कोर पर आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी इस पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए थे। गायकवाड़ ने 99 के स्कोर में खराब शॉट खेला और नटराजन का शिकार हो गए।