IPL2022 : मुंबई का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित की कप्तानी में आठवी हार, भड़की नीता अंबानी

 
आईपीएल की दमदार टीम में एक मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन में खास कमाल नहीं दिखा पाई है वैसे तो मुंबई इंडियंस की गिनती सबसे सफल टीम में होती है जिसने अब तक पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है, लेकिन ये सीजन मुंबई इंडियंस की हालत इतनी बूरी है कि मुंबई इंडियंस को अपने पहले 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टाम टूर्नामेंट से भी बाहर हो चुकी है लगातार आठवी हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है
रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मकाबले में मुंबई को 36 रनों से मात खानी पड़ी और आठवीं हार मिली आईपीएल के इतिहास मे ये पहला मौका है जब कोई टीम अपने पहले 8 मुबाकले में हारी है. वहीं लीग के इतिहास में ये छठी बार है जब मुंबई प्लेऑफ में जगहन नही बना पाई है, साल 2008,2009,2016,2018,2021 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहे और प्लेऑफ से में जगह बनाने से चूक गई
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान है जिनकी कप्तानी में टीम लगातार आठ मैचों में मात खानी पड़ी है ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी चर्चा में आ गई है जहां मुंबई इंडियंस ने इस साल सबसे खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया है लेकिन ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ भी हो चुका है बाबर की कप्तानी में कराची किंग्स को पाकिस्तान सुपर लीग में आठ मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी