Vastu Tips: इन पांच कामों को करने से दूर होता है वास्तु दोष, जरूर आजमाएं 

 

भारतीय वास्तुकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आपका घर चाहे किसी भी दिशा में बना हो या वास्तु के अनुसार नहीं बना हो, ये पांच उपाय घर में वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।


वास्तु शास्त्र के ये पांच उपाय कारगर हैं

घर की नियमित रूप से सफाई करें और घर को महकाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करें। जो घर मैला होता है वहां राहु सक्रिय रहता है और जहां दुर्गंध होती है वहां शुक्र विचलित होता है। शौचालय और स्नानघर को साफ और सुगंधित रखें।

हवा और रोशनी को उत्तर और ईशान में रखें: अगर आपकी खिड़की दक्षिणमुखी है तो मोटा पर्दा लगाएं। संभव हो तो रोशनी उत्तर दिशा की ओर रखें। यदि उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर खिड़कियां हैं तो विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं है।

घर को खूबसूरत पेंटिंग, पर्दे, खूबसूरत चीजों से सजाएं जैसे गुलदस्ते, पेंटिंग, फूल, पारंपरिक पेंटिंग, झूमर, पेंडेंट आदि।

सामने के दरवाजे को मजबूत और सुंदर बनाएं मजबूत लकड़ी से घर की चौखट और दहलीज को बनवाएं। उस पर एक तोरण रखें। आप शुभ लाभ और ॐ का चित्र लगा सकते हैं या कुमकुम से लिख सकते हैं। पारंपरिक तरीके से चौखट बनाएं और उसके दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। चारों ओर खूबसूरत फूलों के गमले रखें और नियमित रूप से दरवाजे की सफाई करें।

घर में नल से पानी टपकता रहे तो यह अशुभ माना जाता है। नलों से पानी रिसने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर दीवारों में कहीं पानी रिसता है तो यह वास्तु दोष पैदा करता है।