Travel Tips ये हैं भारत में स्काइडाइविंग करने के लिए सबसे अच्छी जगहें

 

स्काइडाइविंग एक ऐसा खेल है जिसमें हवा में उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे कूदना होता है और कुछ समय बाद जब ऊंचाई कम हो जाती है तो पैराशूट की मदद से उतरना होता है। जिससे जुड़े कई नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। इस खेल को करने से पहले ट्रेनिंग भी दी जाती है। जब निर्देशों को अच्छी तरह से समझ लिया जाए तो इसे करना आसान हो जाता है। अगर  सर्वोत्तम प्रशिक्षण का पालन किया जाए तो इसके लिए काफी समय लगता है।

भारत में स्काईडाइविंग कहना आसान है, मगर इस खेल को करना कुछ हद तक मुश्किल है। जिसके बावजूद यह खेल कई लोगों का पसंदीदा है। आपको बता दें कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां स्काई डाइविंग की जाती है।

ढाना, मध्य प्रदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, मध्य प्रदेश के ढाना में स्काईडाइविंग की जाती है। शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 186 किलोमीटर दूर है। यहां स्काइडाइविंग कैंप लगते हैं और स्काइडाइविंग से पहले यहां करीब आधे घंटे की ट्रेनिंग दी जाती है। कहा जाता है कि यहां 4000 फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग की जाती है। जिसके  लिए आपको यहां करीब 35000 रुपये देने होंगे।

दीसा, गुजरात

गुजरात का यह शहर स्काईडाइविंग के लिए काफी मशहूर है। खूबसूरत झीलों के साथ इस शहर में कई स्काईडाइविंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां स्काइडाइविंग से पहले करीब 1 से 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां स्काइडाइविंग के लिए करीब 33500 रुपये लिए जाते हैं। आप यहां स्काइडाइविंग भी कर सकते हैं।

पांडिचेरी, तमिलनाडु

भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और खास बात यह है कि आप यहां स्काइडाइविंग भी कर सकते हैं। यहां लगभग 10000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की जाती है। हयह खेल करीब 27000 रुपये में किया जाता है। इसके लिए कैंप भी लगाए जाते हैं।

मैसूर, कर्नाटक

कर्नाटक का यह शहर खूबसूरत घाटियों और हरियाली के लिए जाना जाता है। चामुंडी हिल्स में स्काईडाइविंग की जा सकती है। यहां एक दिवसीय स्काइडाइविंग का प्रशिक्षण दिया जाता है और लगभग 10000 से 15000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई जाती है। यहां स्काइडाइविंग के लिए 30000 से 35000 रुपये लिए जाते हैं।