Rudraksha Benefit: 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचाता है यह चमत्कारी रुद्राक्ष, जानिए इसके फायदे और कैसे करें उपयोग..

 

रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना जाता है। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं उनमें से एक है 10 नोक वाला रुद्राक्ष। दस मुखी रुद्राक्ष बहुत चमत्कारी माना जाता है। जानिए इसके फायदे

पीड़ित ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने और वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए 10 मुखी रुद्राक्ष बहुत लाभकारी माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसमें नवग्रहों को शांत करने की क्षमता होती है।

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो, जो लोग साढ़ेसाती या ढैय्या के दुष्प्रभाव से पीड़ित हों, उन्हें दस नोक वाला रुद्राक्ष पहनना चाहिए। इससे शनि की शुभता प्राप्त होती है। ध्यान रखें कि इन्हें पहनने से पहले आपको नियम पता होने चाहिए।

अगर आप लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं या संपत्ति के किसी मामले को लेकर परेशान हैं तो आप दस मुखी रुद्राक्ष का उपयोग कर सकते हैं। यह सफलता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होता है।

शास्त्रों के अनुसार दस नोक वाले रुद्राक्ष को धारण करने से दसों दिशाओं के स्वामी और दस महाविद्याओं की कृपा प्राप्त होती है।

शास्त्रों के अनुसार घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए क्रिस्टल मोतियों से युक्त दस नोक वाली रुद्राक्ष की माला बनाकर घर या कार्यस्थल पर ऐसे स्थान पर लटका दें, जहां खाली जगह हो। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर घर के वातावरण को शुद्ध करता है।

अकेलेपन के डर को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दस मुखी रुदाक्ष बहुत फायदेमंद माना जाता है।