Lips care Tips: लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों में सूजन! इन युक्तियों का पालन करें

 

होंठ चेहरे का बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। गुलाबी और मुलायम होंठ जैसे गुलाब की पंखुड़ियां किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं, लेकिन कई बार होंठों में सूजन आ जाती है, जिससे बोलने, हंसने और खाने-पीने में दिक्कत होती है। साथ ही सूजे हुए होंठ इंसान की पर्सनैलिटी को पूरी तरह खराब कर देते हैं। कई बार केमिकल से भरपूर लिपस्टिक के इस्तेमाल से भी होठों में सूजन आ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने होठों की सूजन को कम समय में दूर कर सकते हैं।

1- हल्दी में भरपूर मात्रा में इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो होंठों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और ठंडा पानी मिलाकर अपने होठों पर लगाएं। अब इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें।


 
2- होठों की सूजन को दूर करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर अपने होठों पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

3- टी बैग्स भी आपको होंठों की सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए टी बैग को पानी में भिगोकर ठंडा कर लें और अपने होठों पर लगाएं। ऐसा करने से होठों की सूजन ठीक हो जाएगी।

4- शहद सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। होठों की सूजन को दूर करने के लिए अपने होठों पर शहद लगाएं। थोड़ी देर बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।