क्या आप चाय के साथ बिस्कुट खाते हैं.... बीमारियों का घर बन जाएगा आपका शरीर, जानिए इसके साथ क्या खाएं?

 

चाय के साथ बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं है। भारत में ज्यादातर लोग सादा पीने के बजाय चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं।

माना कि चाय और बिस्कुट का कॉम्बिनेशन दशकों से लोकप्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक है? और इसकी वजह से आपको कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

डाइटीशियन मनप्रीत कालरा के मुताबिक, बिस्किट हाईली प्रोसेस्ड होते हैं। इसमें BHA (ब्यूटाइलेटेड हाइड्रॉक्साइनिसोल) और BHT (ब्यूटाइलेटेड हाइड्रोक्सीटोलुइन) जैसे प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो आपके डीएनए को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

बिस्कुट में हाइड्रोजनीकृत वनस्पति तेल होते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन और हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं। यही वजह है कि बिस्कुट को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।

बिस्कुट में रिफाइंड शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो इंसुलिन को बाधित करता है और मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

बिस्कुट में मैदा भी होता है, जो पाचन तंत्र को धीमा कर देता है और आंतों की समस्याओं का कारण बनता है। इतना ही नहीं, इसमें सोडियम की मात्रा भी अधिक होती है। यही वजह है कि इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। (PC. Social media)