Dark Circles: डार्क सर्कल्स के लिए करें बादाम और चुकंदर के तेल का इस्तेमाल ..

 

Home Remedies For Dark Circles: आंखें इंसान की पहचान होती हैं. हर कोई चाहता है कि उसकी आंखें आकर्षक हों। लेकिन कई लोगों की आंखों के नीचे इतने काले घेरे हो जाते हैं कि उनकी खूबसूरती पर ग्रहण लग जाता है। तो चलिए आज हम आपको डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए असरदार आई मास्क बनाने का तरीका बताते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए चुकंदर की जरूरत होगी। चुकंदर की मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरों को आसानी से दूर कर सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि चुकंदर की मदद से डार्क सर्कल कैसे दूर करें।

कैसे बनाएं चुकंदर आई मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच चुकंदर का पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं और एक उचित पेस्ट बना लें। अब यह मास्क आंखों के नीचे लगाने के लिए तैयार है।

इस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इस मास्क को आंखों के नीचे समान रूप से लगाएं। फिर आंखों के नीचे दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे आंखों के नीचे पांच मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे।