Cucumber Lassi Recipe: गर्मियों में 5 मिनट में बनाएं खीरे की लस्सी, जानिए इसकी रेसिपी..

 

गर्मी के मौसम में खीरा और दही से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। यह शरीर के लिए फायदेमंद भी है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

सामग्री--1. दो खीरे छोटे-छोटे टुकड़ों में, 2. अदरक कटा हुआ, 3. दो मिर्च बारीक कटी हुई, 4. चार चम्मच चीनी, 5. थोड़ा सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ, 6. आधा लीटर दही, 7. नमक स्वादानुसार.

स्टेप 1 - सबसे पहले खीरा, हरा धनिया, नमक, मिर्च, अदरक को मिक्सी से पीस लें।

स्टेप 2 - इस मिश्रण में दही डालकर फिर से मिलाएं. अंत में इसे एक गिलास में छान लें और सर्व करें।


 
खीरे की लस्सी में शामिल दही में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. खीरे की लस्सी गर्मी में ठंडक पहुंचाती है. खीरे की लस्सी का सेवन करने से भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।