Vastu Tips: पूरी साल घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए साल की शुरुआत में घर में लाएं यह चीजे !
 

 

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और घर का वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहे हैं किसी भी तरह का कष्ट या दुख ना आए। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनको अगर आप साल की शुरुआत में अपने घर में लाकर रखते हैं तो इनसे आपके घर का वातावरण पूरी साल भर खुशहाल बना रहता है और आपके घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से -


* मोती शंख :

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नए साल की शुरुआत में अपने घर में मोती शंख जरूर लाना चाहिए। घर में मोती शंख रखने से आपके घर में सुख समृद्धि रहती है। और धन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मोती शंख को पूजा करने के बाद अपने घर में जिस जगह पर आप पैसा रखते हैं या तिजोरी में रख दें ऐसा करने से आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं और पैसों की कमी नहीं होती है।


* तुलसी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में तुलसी का पौधा भी जरूर लगाना चाहिए। नए साल की शुरुआत में आप घर पर तुलसी के पौधे को इंदौर प्लांट के रूप में लगा सकते हैं। घर में तुलसी के पौधे को लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है


* लघु नारियल :

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको नए साल की शुरुआत में नारियल को लपेट कर अपने घर की तिजोरी में जरूर रखना चाहिए इसे रखने से आपके घर में धन और समृद्धि बरकरार रहने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लघु नारियल रखना बहुत शुभ माना जाता है।


* धातु का हाथी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल की शुरुआत में आपको अपने घर में धातु से बना हाथी रखना चाहिए धातु से बने हाथी को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस को घर में रखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियां खत्म होने लगते हैं। इसलिए अगर आप इस बार चाहे तो चांदी से बने हाथी की प्रतिमा अपने घर में लाकर रख सकते हैं इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।


* लाफिंग बुद्धा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में लाफिंग बुद्धा भी जरूर रखना चाहिए खुद के द्वारा खरीदा हुआ लाफिंग बुद्धा उतना ही शुभ नहीं माना जाता है जितना किसी दूसरे से मिला हुआ माना जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को हमेशा घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती है।