Hair Care Tips: पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करने की वजह घर पर बनाए हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क, जानिए !
 

 

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हर कोई खूबसूरत और आकर्षक पर्सनेलिटी का मालिक बनना चाहता है। हमारी खूबसूरती में हमारे बालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए आज के समय में अधिकतर लोग अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं इन्हीं एक्सपेरिमेंट में से एक है हेयर स्ट्रेटनिंग। बाजार में भी आपको अपने बालों को स्ट्रेट करने के कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया को घर पर करना थोड़ा मुश्किल होता है इसलिए लोग महंगे पार्लर या ट्रीटमेंट का सहारा लेना पसंद करते हैं अगर आप भी अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहते हैं तो आपको हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है इसलिए के माध्यम से हम आपको बताएंगे घर पर कम खर्च में हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क तैयार करने का आसान तरीका। जिसे अपनाकर आप अपने बालों को घर पर ही स्ट्रेट कर सकते हैं और वह भी प्राकृतिक तरीके से। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार -


* घर पर हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री :

1. चावल का आटा 5 बड़े चम्मच 
2. सफेद भाग 2 अंडे का 
3. मुल्तानी मिट्टी एक कप 


* हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क बनाने का आसान तरीका :

 आप घर पर ही मुल्तानी मिट्टी हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मुल्तानी मिट्टी लें इसके बाद आप इसमें लगभग 5 बड़े चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इसके बाद आप इसमें लगभग 2 अंडे का सफेद भाग मिलाकर अच्छी तरह मिक्स। इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से फेंटकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस तरह आपका हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क बनकर तैयार है। आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।


* हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क को इस तरह करें इस्तेमाल :

हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क को लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह साफ कर लें इसके बाद आप इस मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से लगा ले। लगाने के बाद अपने बालों को 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और इसके बाद एक चौड़े दांतो वाले कंगी का इस्तेमाल करते हुए अपने बालों को कंघी करके सीधा कर ले। इसके बाद आप इस मास्क को लगभग 10 मिनट तक फटा हुआ छोड़ दी इसके बाद सादा पानी से अपने बालों को धो कर अच्छी तरह साफ कर ले। अच्छे परिणाम पाने के लिए आप इस हेयर मास्को को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर इस्तेमाल करें।