Fashion tips : शादी के बाद ससुराल में सबसे पहली पूजा, तो पहनें साड़ी और गहनों का यह कॉम्बिनेशन !

 

लड़कियों के ससुराल में शादी के बाद कई पूजा होती है और वह उस समय गहनों को लेकर बड़ी दुविधा में रहती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप यहां से कुछ टिप्स ले सकते हैं। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि आप शादी के बाद पूजा के दौरान कैसे दिख सकती हैं जिससे सबकी निगाहें आप पर टिकी रहे।

बनारसी साड़ी - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप चाहें तो अपनी शादी के बाद होने वाली पूजा में बनारसी साड़ी पहन सकती हैं. सबसे अच्छा होगा और आप इसमें सबसे खूबसूरत दिखेंगी। आप जिसके साथ गोल्डन ज्वैलरी पहन सकती हैं जो आजकल प्रचलन में है। मौनी रॉय के लुक को आप अपना सकते हैं और उनकी तरह खूबसूरत दिख सकते हैं। जिसके अलावा आप चाहें तो दीपिका का पोस्ट वेडिंग लुक अपना सकती हैं।

 

सिल्क की साड़ी - बता दे की, अपनी शादी के बाद होने वाली पूजा में आप सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं. यह साड़ी आपको बेहतरीन लुक देगी। सिल्क की साड़ी के साथ आप मनके वाली ज्वैलरी पहन सकती हैं, यह आजकल प्रचलन में है। आप इसे किसी भी एक्ट्रेस को कॉपी कर सकते हैं जो पर्ल ज्वैलरी पहनती है।

Organza साड़ी- आप चाहें तो ऑर्गेना साड़ी पहन सकती हैं। आप इसके साथ बेहतरीन ज्वैलरी पहन सकती हैं। इसका लुक आप फोटो में देख सकते हैं और इन फोटोज में आप किसी को भी कॉपी कर सकते हैं. हमें यकीन है कि जब आप इसे पहनेंगे तो सभी की निगाहें आप पर होंगी।