Calcium Deficiency In Child: बच्‍चों में इन वजहों से हो सकती है कैल्शियम की कमी, जानें इससे बचाव के तरीके

 

कैल्शियम शरीर में मांसपेशियों और नसों को काम करने के लिए काम करता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों और दांतों के विकसित होने और कई अन्य बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्सीमिया के रूप में जाना जाता है। बच्चों और महिलाओं में कैल्शियम की कमी आम है। इसलिए नियमित आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैल्शियम की कमी से शरीर में कौन-कौन से रोग हो सकते हैं और कैसे इस कमी को दूर किया जा सकता है।

 
चूंकि बच्चों की हड्डियां बचपन में ही बन जाती हैं इसलिए बच्चों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। अगर बच्चे के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो भविष्य में हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी से बच्चों की हड्डियों का विकास भी प्रभावित होता है।

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। बच्चों के शरीर में अगर कैल्शियम की कमी हो जाए तो सबसे पहले उनकी हड्डियों का विकास रुक जाता है। साथ ही बच्चों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण बच्चों को दांतों की समस्या होने लगती है। इससे बच्चों के दांत गिरने लगते हैं, दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और मसूढ़ों में दर्द होने की भी संभावना रहती है।