साउथ सुपरस्टार ‘विजय’को मिलेगा तोहफा जन्मदिन से पहले रिलीज होगा 'थलापति 66' का फर्स्ट लुक

 

साउथ सुपरस्टार विजय लाखों फैंस के दिलों में राज करते हैं। एक्टर की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल, एक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस बीच 'थलापति 66' का फर्स्ट लुक सामने आया है।


बता दें मेंकर्स जन्मदिन से पहले विजय को तोहफा देने के मुंड में है मेकर्स ने ऐलान किया है कि 'थलापति 66' का फर्स्ट लुक 21 जून की शाम छह बजकर एक मिनट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है और इसका म्यूजिक थमन ने तैयार किया है।