Entertainment News- किशोर कुमार का रहा हैं चार लोकप्रिय अभिनेत्रियों के साथ दुखद प्रेम जीवन, आइए डालते हैं एक नजर

 

किशोर कुमार का नाम आते ही एक सुनहरा दौर आपकी आंखो के सामने आ जाता हैं, किशोर कुमार ना केवल एक अच्छे गायक थे बल्कि पटकथा लेखक, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार के अलावा एक मनमौजी अभिनेता भी थे, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्म दी हैं, जहां पर्दे पर वो एक मौज मस्ती वाले इंसान दिखते थे, वहीं असल जिंदगी में उन्होनें प्यार मे कई बार नाकामी मिली हैं, उनके जीवन में चार मशहूर अभिनेत्रियां आई और गई, आइए जानते हैं इनके बारें में-

किशोर कुमार और रूमा गुहा ठाकुरता (1950-58)

किशोर कुमार ने 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से शादी की। लेकिन दोनो के बीच रिश्ते सही नहीं थे और उन्होंने 1958 में अलग होने का फैसला किया।

किशोर कुमार और मधुबाला (1960-69)

किशोर कुमार और मधुबाला की शादी इंडस्ट्री में सबसे चर्चित रही। आपको बता दें कि मधुबाला के दिल में बचपन से ही दिल मे छेद था, 1969 में उनका निधन हो गया।

किशोर कुमार और योगिता बाली (1976-78)

मधुबाला के बाद किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की। लेकिन  योगिता को मिथुन चक्रवर्ती से प्यार हो गया और किशोर कुमार को उन्होनें छोड़ दिया।

किशोर कुमार और लीना चंदावरकर (1980-87)

अंत में किशोर कुमार ने लीना चंदावरकर के साथ शादी की और  उनके साथ शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत किया।